फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women Entrepreneur Died Of Corona Virus jharmajri baddi corona Case side story

हेलमेट उद्योग बंद, पर रोजाना आ रहे 22 कर्मियों पर कोरोना का साया

Sat, 04 Apr 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Apr 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Women Entrepreneur Died Of Corona Virus jharmajri baddi corona Case side story
झाड़माजरी औद्योगिक-रिहायशी क्षेत्र सील कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट के बीच बद्दी के उद्योग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हिमाचल में कर्फ्यू के एलान के साथ सरकार ने साफ किया था कि सभी गैर जरूरी श्रेणी में शामिल औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन रोक दिया जाएगा। बावजूद इसके हेलमेट निर्माता कंपनी में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नियमित रूप से 22 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। अब कोरोना का साया इन कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है। प्रशासन इनकी हिस्ट्री खंगाल रहा है। ये ड्यूटी के बाद घर गए या कितनों से मिले, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उद्योग के कर्मचारियों के अलावा निजी अस्पताल का स्टाफ जहां महिला का उपचार हुआ, उसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में 30 मार्च के बाद हिल व्यू सोसायटी के चार लोगों के उपचार के लिए आने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने सोसायटी को सील कर दिया है। अब हर उस सिरे को तलाशा जा रहा है, जो कोरोना से मरने वाली महिला या परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में आए हैं। प्रशासन ने लंबी सूची बनाई है। इसमें संक्रमित महिला के परिवार सहित करीब 50 लोग शामिल हैं। सूची में सबसे पहले दिल्ली निवासी दो चालकों के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इन परिवारों को दिल्ली से बद्दी लाए थे। एक चालक 20 से 22 मार्च के बीच अपने कपड़े लाने वापस दिल्ली गया था। उत्तर प्रदेश निवासी सफाई कर्मी, दो रसोइये, तीन अन्य, उद्योग में तैनात सुरक्षाकर्मी, बरोटीवाला के रहने वाले दो अन्य चालक नियमित रूप से अपने घर से उद्योग तक आवाजाही कर रहे थे। निजी अस्पताल की नर्स व अस्पताल में उपचार के लिए आए सोसायटी के लोग शामिल हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच होगी। पहले कोविड-19 की चेन की तलाश करना और उसे तोड़ना प्राथमिकता है। समूचे इलाके को सील कर दिया है। झाड़माजरी में किसी को दाखिल होने या बाहर जाने की इजाजत नहीं है। संबंधित परिवार के संपर्क में आए लोगों को ढूंढा जा रहा है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उन्हें क्वारंटीन कर दिया है। 

स्वास्थ्य विभाग ने चार परिवारों के सभी सात लोगों का कोविड-19 का परीक्षण किया है। इनमें संस्थापक निदेशक व निदेशक दोनों के परिवारों में कोरोना के शुरूआती लक्षण मिले हैं। इनमें मौजूदा निदेशक की पत्नी की मौत हो चुकी है। अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कोरोना से संबंधित परीक्षण किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed