फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women came to express their condolences fell into the cowshed due to the breaking of the lantern, eight injure

Mandi News: कच्चे मकान का फर्श टूटने से गोशाला में गिरीं शोक जताने पहुंची महिलाएं, आठ घायल

Sat, 02 Dec 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 09:17 PM IST
सार

करसोग क्षेत्र की मशोग पंचायत के लहठो गांव में कच्चे मकान में लकड़ी पर डाला गया लेंटर टूटने से शोक जताने पहुंचीं आठ महिलाएं निचली मंजिल में बनाई गई गोशाला में गिरने से चोटिल हुई हैं। 

विज्ञापन
Women came to express their condolences fell into the cowshed due to the breaking of the lantern, eight injure
फर्श टूटने से गोशाला में गिरी महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग क्षेत्र की मशोग पंचायत के लहठो गांव में कच्चे मकान में लकड़ी पर डाला फर्श टूटने से शोक जताने पहुंचीं आठ महिलाएं निचली मंजिल में बनाई गई गोशाला में गिरने से चोटिल हुई हैं। सभी महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए करसोग सिविल अस्पताल लाया गया। जहां छह महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। वहीं, दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। सूचना मिलने के बाद हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मशोग के उपप्रधान हेतराम ने बताया कि पंचायत के लहठो गांव निवासी संतराम का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। ऐसे में रिश्तेदार परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर पर आए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। रिश्तेदार जब कमरे में बैठे थे तो अचानक लकड़ी के शहतीरों पर डाला गया फर्श टूट गया और महिलाएं गोशाला में गिर गईं। कहा कि मकान काफी जर्जर हालत में है। मृतक व्यक्ति के तीन बेटियों की शादी हो चुकी थी। अब घर पर मृतक की पत्नी और बेटा हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को घर बनाने के लिए जल्द धन राशि उपलब्ध करवाने जाने की मांग की है। घायल महिलाओं में कमली देवी पत्नी हीमाराम, बुद्धि देवी पत्नी देवी राम, हिमती देवी पत्नी गंगाराम, घैंबू देवी पत्नी नोखू राम, मंगरी देवी पत्नी नरसिंह दास, लजी देवी पत्नी खेमराज, लता देवी पत्नी गोविंद राम और बिमला देवी पत्नी खूब राज शामिल हैं। दो महिलाओं लता देवी और बिमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। उधर, एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने का कहना है कि फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई हैं। गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed