फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman swallowed poison on karva chauth in una

करवाचौथ पर विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम, पीजीआई करना पड़ा रेफर

Mon, 09 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 09 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
woman swallowed poison on karva chauth in una

करवाचौथ पर्व पर जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी के ल‌िए व्रत रखती हैं, वहीं दूसरी  तरफ करवाचौथ के दिन एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिससे उसकी जान पर बन आई। 

विज्ञापन


पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक गांव की विवाहिता ने करवाचौथ पर्व के दिन जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों नहीं हो पाया खुलासा

woman swallowed poison on karva chauth in una

जानकारी के अनुसार बंगाणा के तहत एक गांव की महिला प्रेमलता(28) ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी जहरीले  पदार्थ को खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 

करवाचौथ के दिन आखिर महिला किन कारणों से जहरीला पदार्थ खाया, इसका खुलासा नही हो पाया है। डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed