फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman's severed head found in garbage in baddi himachal pradesh

बद्दी: कूड़े के ढेर में मिला महिला का कटा सिर, धड़ गायब

Mon, 15 Mar 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Woman's severed head found in garbage in baddi himachal pradesh
कूड़े में मिला महिला का कटा सिर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बद्दी के बिलांवाली गांव के समीप एक महिला का कटा हुआ सिर मिला है। यह सिर गांव के साथ ही कूड़े के ढेर में फेंका हुआ था। कुछ लोगों ने जब इसे देखा तो स्थानीय लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के धड़ की भी तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बिलांवाली गांव से पैदल जा रहे कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर के साथ एक महिला का कटा हुआ सिर देखा।

विज्ञापन


यह सिर काफी पुराना लग रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी नवदीप सिंह और थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। अभी तक महिला के सिर की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। सभी थानों व चौकियों में महिला के गुमशुदगी के मामलों को जांचा जा रहा है। 
विज्ञापन


पांच साल पहले भी मिला था पुरुष का कटा सिर
बद्दी में पांच साल पहले भी एक व्यक्ति का कटा सिर मिला था। यहां पर एक व्यक्ति की चप्पल और कट्टर ब्लेड मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed