फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman leg stuck in slab hole.

नाली की स्लैब में होल, 25 मिनट तक फंसा रहा महिला का पैर

Mon, 18 Jan 2016 02:16 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
woman leg stuck in slab hole.

स्थानीय बस अड्डा ऊना के आउट गेट के समीप स्थित नाले पर पड़ी स्लैब में बने होल के बीच एक महिला का पैर फंस गया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। महिला के चिल्लाने पर स्थानीय दुकानदार एवं आसपास के यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। लगभग 25 मिनट तक महिला होल में फंसी रही। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झलेड़ा गांव का एक परिवार समूरकलां में शादी समारोह में हिस्सा लेने गया हुआ था। परिवार के सभी सदस्य बस स्टैंड के आउट गेट पर उतर गए। जैसे ही वे बस अड्डे की ओर प्रवेश करने लगे तो अचानक ही झलेड़ा निवासी निशा का पैर नाले के होल में फंस गया। महिला के चिल्लाने पर स्थानीय दुकानदारों ने महिला के पैर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे।
विज्ञापन

पुलिस व दुकानदारों की मदद से छूटी जान

woman leg stuck in slab hole.

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व दुकानदारों ने विभिन्न औजारों से नाले के ऊपर बनी स्लैब को साइड और लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पैर को सुरक्षित बाहर निकाला, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

जिला मुख्यालय में ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऊना कॉलेज गेट के पास भी एक छात्रा होल में पैर फंसने से हादसे का शिकार हो चुकी है। उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed