फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman died of coronavirus in Kangra Himachal Pradesh

Kangra News: आठ माह बाद जिला कांगड़ा में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 26 Mar 2023 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 09:55 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला बैजनाथ अस्पताल में उपचार के लिए आईं थी। जहां टेस्ट के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाई गई।

विज्ञापन
woman died of coronavirus in Kangra Himachal Pradesh
कोरोनावायरस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच करीब आठ माह बाद संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिला मंडी के बरोट की रहने वाली थी। महिला टांडा अस्पताल में उपचाराधीन थी। अस्पताल में महिला की तबीयत ठीक हो गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर के निकट ही उपचार की सलाह दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को यही बुजुर्ग महिला बैजनाथ अस्पताल में उपचार के लिए आईं थी। जहां टेस्ट के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाई गई। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें टांडा अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला नहीं आया है, जबकि दो संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम कोरोना संक्रमण से मंडी जिले के बरोट की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। रविवार को जिला कांगड़ा में 26 सैंपल लिए गए। इनमें से किसी में भी कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 10,48,822 सैंपल भरे जा चुके हैं। इनमें से 70,822 में कोरोना वायरस पाया गया था, जबकि 69,483 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 1267 व्यक्तियों की कोरोना महामारी के कारण मौत हो चुकी है। जिला कांगड़ा में अभी तक कोरोना संक्रमण के अधिक मामले नहीं हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed