{"_id":"5e8089ac8ebc3e72b4221645","slug":"woman-died-in-suspicious-circumstances-in-chamiari-una-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, बिलख रही छह माह की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, बिलख रही छह माह की बेटी
Sun, 29 Mar 2020 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की चमयाड़ी पंचायत के खेड़ी गांव में 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पीछे छह माह की बच्ची छोड़ गई है। दो साल पहले ही ऊना की ललिता की चमयाड़ी पंचायत के खेड़ी गांव के मनदीप पुत्र राजकुमार से शादी हुई थी। गांव वासियों के मुताबिक परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर ललिता ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। जब महिला काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो पति उसे बुलाने गया। उसने देखा कि ललिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परिवार वाले ललिता को गंभीर अवस्था में बड़सर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बड़सर के चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर में भी गंभीर हालत होने के कारण चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। टांडा में ललिता 36 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ती रही।
विज्ञापन
शनिवार रात 12 बजे ललिता ने दम तोड़ दिया। ललिता की छह महीने की बच्ची वृंदा मां के आने के इंतजार में है। महिला के पति ने बताया कि ललिता ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बंगाणा थाने के एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन