फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman died in accident near kullu himachal pradesh

ब्यास नदी में गिरी कार, महिला की मौत, चालक लापता

Tue, 12 Apr 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 12 Apr 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
woman died in accident near kullu himachal pradesh
नदी में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू के समीप रामशिला में बुधवार शाम एक टैक्सी ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं टैक्सी चालक लापता है और एक बच्ची घायल है। जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंच पुलिस हादसे का कारण पता लगाने में जुट गई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-21 पर रामशिला में बुधवार शाम एक टैक्सी अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। जिसे देख मौके पर लोग इकट्ठा हुए और ब्यास में गिरी टैक्सी से एक महिला और बच्ची को निकाला। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

टैक्सी चालक का नहीं लगा कोई सुराग

woman died in accident near kullu himachal pradesh
कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

मृत महिला की पहचान लाहौल-स्पीति जिला के जुंडा गांव निवासी कांता देवी 27 पत्नी धर्मवीर के रूप में हुई है। वहीं बच्ची कुमकुम (11) पुत्री धर्मवीर निवासी जुंडा का उपचार चल रहा है। दोनों आपस में मां-बेटी हैं। टैक्सी चालक का बुधवार देरशाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। टैक्सी में सवार महिला और उसकी बेटी कहां जा रही थी, इसके बारे भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैक्सी में केवल तीन ही लोग सवार थे।

जिनमें से मां-बेटी मिल गए हैं। जबकि चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी पद्म चंद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर रेस्कयु के लिए पहुंच गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। लापता चालक की खोज में पुलिस जुटी हुई है।

खाई में गिरी स्कूटी, एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर

woman died in accident near kullu himachal pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा लुडेरा नामक स्थान पर दोपहर बाद करीब चार बजे पेश आया। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों शिक्षिकाएं किड़ी स्कूल से छुट्टी करके वापस चंबा अपने घर आ रही थीं।

तभी अचानक बीच रास्ते में इनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे पहले कि राहगीर घटनास्थल पर पहुंच पाते स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं में से नेहा चड्ढा (31) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अचेत अवस्था में पड़ी दूसरी शिक्षिका नीलम कैला (35) को लोगों ने खाई से निकालकर क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

नेहा चड्ढा पत्नी अनमोल शर्मा निवासी मोहल्ला खरूड़ा व घायल नीलम कैला पत्नी विकास कैला हरदासपुरा वार्ड की रहने वाली है।  दोनों शिक्षिकाएं काफी समय से एक साथ स्कूटी पर सवार होकर चंबा से लगभग बीस किलोमीटर दूर किड़ी स्कूल में पढ़ाने जाया करती थीं। खबर लिखे जाने तक हादसे में घायल नीलम कैला का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

उधर, मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि इस हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि दूसरी का गंभीर अवस्था में उपचार चला हुआ है। बहरहाल, यह हादसा किसकी लापरवाही की वजह से हुआ है, इस संबंध में जांच की जा रही है। घटनास्थल पर भी जाकर अहम सुरागों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed