{"_id":"5e07542b8ebc3e87e021a757","slug":"woman-died-after-delivering-baby-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Sat, 28 Dec 2019 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई क्षेत्र की एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उपमंडल की पंचायत कोटी-बोंच के गांव लाणी की 30 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी गीता राम ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत बाद महिला को गंभीर हालत में शुक्रवार की रात ही उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
लेकिन, तब तक महिला की मौत हो थी। जबकि नवजात सही सलामत है। बताया जा रहा है कि महिला का यह पांचवा बच्चा है। महिला का सोलन अस्पताल से इलाज चल रहा था। उधर, शिलाई अस्पताल के डॉ. शीतल ने बताया कि बीते रात्रि को प्रसव के बाद महिला को शिलाई अस्पताल लाए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन