फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman die as two cars collide in Una Himachal Pradesh

Car accident in Una Himachal: दो कारों की भीषण टक्कर, दादी-पोती की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 19 Jun 2022 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नारी (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jun 2022 09:30 PM IST
सार

त्यूड़ी गांव में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Woman die as two cars collide in Una Himachal Pradesh
दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना जिले के त्यूड़ी गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा त्यूड़ी में उस समय हुआ जब एक आल्टो और इटियोस कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आल्टो सवार महिला और उसकी पोती की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान झलेड़ा निवासी 60 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी यशपाल शर्मा और उनकी 10 साल की पोती अराध्या शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा आल्टो कार चला रहे यशपाल शर्मा, बहू आरती देवी (35) को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में आल्टो चालक यशपाल शर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं हादसे में इटियोस कार सवार पंजाब के हाजीपुर निवासी मनीषा और उसकी 13 वर्षीय बेटी जाह्नवी, बलराम कुमार, जीत सिंह और मनोज कुमार निवासी नंगल डैम घायल हुए हैं। उनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गुग्गा मंदिर से लौट रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि झलेड़ा निवासी यशपाल शर्मा अपनी पत्नी, बहू और पोती के साथ रविवार को गुग्गा मंदिर चकसराय में माथा टेककर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही इटियोस कार से भीषण टक्कर हो गई। इटियोस सवार किसी काम से अंब जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed