फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman death due to coronavirus in himachal pradesh

बुजुर्ग महिला समेत से दो की कोरोना से मौत, अब तक 26 संक्रमितों ने तोड़ा दम

Sat, 22 Aug 2020 04:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
woman death due to coronavirus in himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। शिमला के आईजीएमसी में सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र की एक 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद एक 55 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। उक्त संक्रमित व्यक्ति को छाती में दर्द होने के कारण अस्पताल लाया गया था। बाद में मरीज की हालत खराब होने लगी तो इन्हें सीएचसी नालागढ़ लाया गया। इसी के साथ सोलन जिले के बीबीएन में यह चौथी मौत हो चुकी है जबकि प्रदेश में इस मौत के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


मंडी जिले में अभी तक की सर्वाधिक छह मौतें हो चुकी है जबकि कांगड़ा में पांच, हमीरपुर में चार व सोलन में चार-चार, चंबा में तीन शिमला में दो और सिरमौर में एक मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। इसी महीने मरने वालों का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों से प्रदेश में मौत का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों में हर रोज दो-दो मौतें हो चुकी हैं जबकि शनिवार दोपहर तक प्रदश में दो मौतें भी दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed