फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman councilor assaulted in Santoshgarh, case registered

Shimla News: संतोषगढ़ में महिला पार्षद के साथ मारपीट, केस दर्ज

Tue, 19 Nov 2024 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Woman councilor assaulted in Santoshgarh, case registered
नाले की सफाई के दौरान स्थानीय व्यक्ति ने किया हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। संतोषगढ़ नगर परिषद की एक महिला पार्षद के साथ स्थानीय व्यक्ति की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि नाले की सफाई करवाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-4 की पार्षद मंजू सैनी ने बताया कि सोमवार शाम को वार्ड के एक मैदान के साथ एक नाले की सफाई जेसीबी के मदद से करवा रही थीं। जैसे ही जेसीबी चालक ने नाले की सफाई करना शुरू की, उसी समय मौके पर स्वर्ण सिंह आया और गाली-गलौज करने लगा। पार्षद ने पुलिस को बताया कि उसने स्वर्ण सिंह को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वह एकदम आग बबूला हो गया और एक लकड़ी का फट्टा लेकर मारने दौड़ा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गले से पकड़कर उसकी कमीज फाड़ दी। खींचतान में उसके कानों की बाली गिर गई। महिला पार्षद ने बताया कि शोर होता देख उसका पति व अन्य रिश्तेदार मौके पर आए। जिन्होंने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed