फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman carried on chair for 5 km onfoot during rain in kullu himachal

बारिश के बीच कुर्सी पर उठाकर पांच किमी चलकर सड़क तक पहुंचाई महिला

Mon, 29 Jul 2019 05:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Woman carried on chair for 5 km onfoot during rain in kullu himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल को अस्तित्व में आए छह दशक से अधिक का समय हो गया। आज भी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां न तो सरकारी योजनाएं दिखती और न ही सरकारी तंत्र। जिला कुल्लू के उप तहसील सैंज की रैला पंचायत में भी ऐसा ही कुछ है।

विज्ञापन


यहां कुछ गांवों में लोगों को यातायात और स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही।  रैला पंचायत के पाशी, खड़ंगचा, थाटीधार, ठाकुराआगे, कुंदर, कुटला क्षेत्र के लोगों को उप तहसील कार्यालय तक पहुंचने के लिए पैदल सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


हाल ही में रैला पंचायत के पाशी गांव की 91 वर्ष की मनहरी देवी व थाटीधार गांव की 89 वर्ष की हरी देवी के अचानक बीमार होने से लोगों को दिक्क्त हो गई। गांव में यातायात और स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार महिला की हालत को देख कर ग्रामीणों ने भारी बारिश के बीच कुर्सी पर उठाकर करीब पांच किलोमीटर के खतरनाक रास्ते पर सफर किया। पंचायत के पाशी गांव निवासी भगत राम, चुनी लाल, बुध राम, प्रेम सिंह, यान सिंह, केहर सिंह, भूमि सिंह ने कहा कि उनको सुविधा नहीं मिल रही है।

पंचायत प्रधान खिमदासी तथा उपप्रधान बालमकुंद ने कहा प्रदेश में कई सरकारें आई और गई। लेकिन रैला पंचायत के अति दुर्गम गांव पाशी, खड़ंगचा तथा मझान के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।


आलम यह है कि लोगों को खाने-पीने का सामान भी पांच किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है। गांववासियों का कहना है कि सरकार की 102 या 108 एंबुलेंस का लाभ भी नहीं मिल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed