{"_id":"62b4952ea9ad65571706270b","slug":"woman-beat-up-man-in-front-of-police-on-mall-road-in-shimla-kicked-and-punched-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"woman beat man: शिमला के माल रोड पर पुलिस के सामने महिला ने व्यक्ति को पीटा, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
woman beat man: शिमला के माल रोड पर पुलिस के सामने महिला ने व्यक्ति को पीटा, जमकर चले लात-घूंसे
Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
सार
राजधानी शिमला के मालरोड पर स्कैंडल बैंड के पास एक महिला ने एक व्यक्ति की पिटाई कर डाली। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले बहसबाजी हुई फिर यह विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
महिला ने व्यक्ति को पीटा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर स्कैंडल बैंड के पास एक महिला ने एक व्यक्ति की पिटाई कर डाली। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले बहसबाजी हुई फिर यह विवाद मारपीट में बदल गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामला गुरुवार सुबह 11:00 बजे का है। पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले निजी शोरूम में काम करती थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसने वहां पर काम करने वाले व्यक्ति से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। 4 माह पहले दोनों ने वहां से काम छोड़ दिया। गुरुवार को मालरोड पर इस व्यक्ति ने महिला को देखा तो उधार दी राशि लौटाने को कहा। इस पर महिला भड़क गई और व्यक्ति पर लात घूंसे बरसा दिए। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों को थाने में ले आई। महिला घणाहट्टी की रहने वाली है और व्यक्ति घुमारवीं का रहने वाला है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन