फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman arrested with stolen goods, husband committed suicide in bilaspur himachal

बिलासपुर: चोरी के सामान के साथ महिला गिरफ्तार, पति ने लगा लिया फंदा

Mon, 18 Oct 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 10:40 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिला के गिरफ्तार होने के बाद उसके पति बृजेश कुमार ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेजा दिया है।

विज्ञापन
Woman arrested with stolen goods, husband committed suicide in bilaspur himachal
पति ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं थाना के तहत भदरोग गांव में एक महिला ने गांव के एक परिवार को उनके कमरों में बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को चोरी के सामान और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी महिला के पति ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घुमारवीं थाने में दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार भदरोग गांव के रविंद्र धीमान पुत्र रत्न धीमान ने पुलिस को बताया कि वह बिजली बोर्ड में कार्यरत है। उसने बताया कि उसकी सगाई इसी माह होनी है। परिजन इसकी तैयारियां कर रहे थे। 17 अक्तूबर शाम को सभी खाना खाकर अपने अपने कमरों में चले गए। उसने और उसकी मां ने अपने कमरों में अंदर से कुंडी नहीं लगाई। साथ लगते कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। रविवार रात करीब सवा तीन बजे शौच जाने के लिए उठा। अपने कमरे के दरवाजे को खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला।

विज्ञापन


अपने पड़ोसी को फोन किया और बताया कि कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। जब पड़ोसी आया तो उसने देखा कि कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई है। वहीं घर के अन्य सदस्यों के कमरे भी बाहर से बंद हैं। जब सभी अपने कमरों से बाहर निकले तो घर के बंद कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसी समय वहां से गांव की ही एक महिला शिवानी पत्नी बृजेश कुमार हाथ में सामान लेकर वहां से भागी। उसके साथ कुछ और लोग थे। जब कमरे का सामान चेक किया तो वहां से गहने, मोबाइल और 5900 रुपये नकदी गायब थी। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिला के गिरफ्तार होने के बाद उसके पति बृजेश कुमार ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेजा दिया है। घुमारवीं थाने में दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed