{"_id":"69de53f85af58d9b340c0f92","slug":"woman-arrested-for-selling-opium-under-the-guise-of-a-tea-stall-shimla-news-c-19-sml1002-706034-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टी स्टॉल की आड़ में बेचती\nथी अफीम, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टी स्टॉल की आड़ में बेचती थी अफीम, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
सोलन के कंडाघाट से लक्ष्मी पकड़ी
नारकंडा में पकड़ी 9.28 किलो अफीम मामले में गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नेपाल से हो रही अफीम तस्करी के मामले में पुलिस ने सोलन से एक नेपाली मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 2.039 किलोग्राम बरामद हुई है।
महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी गांव शिमी, डाकघर एवं तहसील बेशीशहर, जिला लमजुंग नेपाल के रूप में हुई है। नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपियों ने ही महिला को शिमला जाते समय अफीम की सप्लाई दी थी। आरोपी महिला इनकी लिस्टेट होल सेलर ग्राहक थीं। पुलिस अभी तक इस मामले में करीब साढ़े ग्यारह किलो अफीम बरामद कर चुकी है। इसकी कीमत 60 से 70 लाख रुपये के करीब आंकी जा रही है। आरोपी महिला कंडाघाट में लक्ष्मी टी स्टॉल का संचालन करती है।
इससे पहले ही महिला नशे को आगे बेच पाती पुलिस ने उसे दबोच लिया। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम पकड़े जाने से इस संगठित गिरोह के तार कई और जिलों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लाखों की अफीम के साथ 12 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की गई है। इसे पुलिस ड्रग मनी मानकर चल रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नशा तस्करी के तार और कितने लोगों तक जुड़े हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इसके तहत कंडाघाट में टी स्टॉल चलाने वाली महिला को अफीम के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
अभी तक की जांच में ऐसे सबूत मिले हैं कि नेपाल से अफीम की तस्करी करके जिला शिमला और सोलन समेत कई अन्य जगहों पर नशा बेचने का अवैध धंधा किया जाता था। ऐसे में उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां भी करेगी। शिमला पुलिस ने 10 अप्रैल को कुमारसैन थाना के तहत नारकंडा में डिटेक्शन सेल ने सूचना के आधार पर नेपाली मूल के तीन आरोपियों से 9.28 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपये नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी पहलुओं के आधार पर सोलन से इस नेटवर्क से जुड़ी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।