{"_id":"607ecc360170b02039399fb9","slug":"wistadome-train-will-not-run-on-kalka-shimla-track-from-april-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर 24 अप्रैल से नहीं दौड़ेगी विस्ताडोम ट्रेन, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर 24 अप्रैल से नहीं दौड़ेगी विस्ताडोम ट्रेन, जानें वजह
Tue, 20 Apr 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
विस्ताडोम ट्रेन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर अब यात्री पारदर्शी छत वाली विस्ताडोम ट्रेन में सफर का आनंद नहीं ले पाएंगे। देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कई राज्यों में लगे लॉकडाउन के चलते यात्री न मिलने के कारण रेलवे प्रबंधन ने विस्ताडोम ट्रेन का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। 24 अप्रैल से विस्ताडोम ट्रेन का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीते साल क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले कालका शिमला ट्रैक पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए विस्ताडोम ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। 7 कोच वाली यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे कालका से शिमला की ओर रवाना होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा मेल के कनेक्शन में विस्ताडोम ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। दोपहर 12:55 बजे ट्रेन शिमला पहुंचती है और शिमला से कालका के लिए 3:50 बजे रवाना होकर 9:15 बजे कालका पहुंचती है। ट्रेन का प्रति सीट किराया 700 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
रेल मोटर कार के संचालन पर भी संशय
कालका शिमला ट्रैक पर चल रही रेल मोटर कार को भी इन दिनों यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। आने वाले दिनों में रेलवे प्रबंधन रेल मोटर कार के संचालन को भी बंद करने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन