फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla winter carnival starts today famous singer dr satinder sartaj come on first day

Shimla Winter Carnival: आज से शुरू हुआ शिमला विंटर कार्निवल, पंजाबी गायक सतिंदर सरताज मचाएंगे धमाल

Thu, 02 Jan 2025 04:06 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 04:06 PM IST
सार

Shimla Winter Carnival 2025: शिमला विंटर कार्निवल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते कार्यक्रम 6 दिन के लिए स्थगित किया था। वहीं, अब ये कार्यक्रम फिर से शुरू हो रहा है। वीरवार को स्टार नाइट में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज धमाल मचाएंगे।

विज्ञापन
shimla winter carnival starts today famous singer dr satinder sartaj come on first day
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विंटर कार्निवल वीरवार से फिर शुरू होगा। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते कार्यक्रम 6 दिन के लिए स्थगित किया था। अब दोबारा कार्यक्रम शुरू हो रहा है, नगर निगम ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीरवार को स्टार नाइट में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज धमाल मचाएंगे।

विज्ञापन


रात 7:45 बजे से सतिंदर सरताज अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे पहले लाफ्टर फेम राजीव मल्होत्रा लोगों को हंसाएंगे। दिन के समय कई और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नगर निगम के अनुसार 6 दिन के लिए विंटर कार्निवल को स्थगित किया था। इन 6 दिन के दौरान होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियां अब तीन से आठ जनवरी तक करवाई जाएंगी। इस दौरान वॉयस ऑफ शिमला, मिस और मिस्टर जूनियर, हिमाचल स्ट्रांगेस्ट मैन प्रतियोगिता, मिस विंटर कार्निवल जैसी प्रतियोगिताएं भी शुक्रवार से शुरू होंगी। शुक्रवार से ही हिमाचली लोक गायक भी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


फिर से लाइटों से सजेगा शहर
विंटर कार्निवल शुरू होने से शिमला शहर एक बार फिर रंग बिरंगी लाइटों से चमकेगा। नगर निगम ने इसके लिए बुधवार को तैयारी पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय शोक के चलते पिछले 6 दिन शिमला शहर में किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। न्यू ईयर पर शिमला पहुंचे हजारों सैलानी भी अब विंटर कार्निवल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed