फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Winter Carnival: More than 3,360 women will perform Mahanati at Malroad in Manali

विंटर कार्निवाल: मनाली के मालरोड में महानाटी डालेंगी 3,360 से अधिक महिलाएं

Sun, 25 Dec 2022 11:04 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

प्रदेश के मनाली में 2 से 6 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल मनाली में सांस्कृतिक झांकियां और महानाटी आकर्षण का केंद्र होगी। एक जनवरी को उत्सव का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन
Winter Carnival: More than 3,360 women will perform Mahanati at Malroad in Manali
महानाटी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 2 से 6 जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल मनाली में सांस्कृतिक झांकियां और महानाटी आकर्षण का केंद्र होगी। एक जनवरी को उत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान सांस्कृतिक झांकियों में महिला मंडल, विभिन्न विभाग और सांस्कृतिक दलों के प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी में महिला मंडल से जुड़ीं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी डालकर धमाल मचाएंगी। इसमें लगभग 280 महिला मंडल भाग ले रहे हैं। हर महिला मंडल से 12 प्रतिभागी भाग लेंगी। महानाटी में दोनों दिन में 3,360 से अधिक महिलाएं एक साथ नाटी डालेंगी। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में महिलाओं की कुल्लवी नाटी हर वर्ष होती है। इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को आयोजन समिति सम्मान राशि भी देती है। 

विज्ञापन


3 जनवरी को लेफ्ट बैंक के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं कुल्लवी परिधान पहनकर नाटी डालेंगी, जबकि पांच जनवरी को राइट बैंक के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की नाटी होगी। महानाटी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में महिलाओं की रिहर्सल भी हो चुकी है। रविवार को फाइनल रिहर्सल होगी। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि महानाटी के लिए अलग से कमेटी बनाई गई है। खंड विकास अधिकारी को महिला मंडलों के साथ सामंजस्य बनाने के लिए कहा गया है। महानाटी में लगभग 280 महिला मंडल भाग लेंगे। उनके अनुसार हालांकि एक महिला मंडल से 12 महिलाओं का भाग लेना तय किया गया है, लेकिन किसी महिला मंडल से अधिक महिलाएं भी हुईं तो उन्हें शामिल कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


एक जनवरी को मनाली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक जनवरी की शाम मनाली पहुंच जाएंगे। दो जनवरी को देवी मां हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर उत्सव का आगाज करेंगे। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्सव का शुभारंभ करेंगे। कुल्लू के विधायक समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अन्य दिनों में भी प्रत्येक दिन कोई न कोई मंत्री या विधायक समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्निवाल के दौरान स्टार नाइट भी होगी। इसमें हिमाचल पुलिस बैंड टीम को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्निवाल के दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबाल और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed