फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Winter Carnival: 500 women dance to the beats of traditional musical instruments amidst snow in Manali Mall Road

विंटर कार्निवाल: मनाली मालरोड में बर्फ के बीच पारंपरिक वाद्ययत्रों की थाप पर नाचीं 500 महिलाएं

Thu, 06 Jan 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jan 2022 09:50 PM IST
सार

 सामूहिक नाटी डालकर महिलाओं ने सैलानियों व आम लोगों को कुल्लू घाटी की संस्कृति से रूबरू करवाया। राइट बैंक व वामतट के महिला मंडलों की इस प्रतियोगिता में वामतट की सैकड़ों महिलाओं ने दाएं तट की महिलाओं को कड़ी टक्कर दी। 

विज्ञापन
Winter Carnival: 500 women dance to the beats of traditional musical instruments amidst snow in Manali Mall Road
मनाली मालरोड में नाचीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के आखिरी दिन गुरुवार को मनाली माल रोड पर वामतट की सैकड़ों महिलाओं ने लोक संस्कृति व नारी शक्ति का संदेश दिया। माल रोड पर पड़ी बर्फ के बीच महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर कुल्लवी नाटी डाली। सामूहिक नाटी डालकर महिलाओं ने सैलानियों व आम लोगों को कुल्लू घाटी की संस्कृति से रूबरू करवाया। राइट बैंक व वामतट के महिला मंडलों की इस प्रतियोगिता में वामतट की सैकड़ों महिलाओं ने दाएं तट की महिलाओं को कड़ी टक्कर दी। 

विज्ञापन


ऐतिहासिक मनाली माल रोड पर ब्यास नदी के वाम तट मार्ग से जुड़े करीब 50 महिला मंडलों की 500 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिवेश में नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों व करनाल की धुन के साथ पहाड़ी गीतों पर महिलाओं की इस प्रस्तुति ने लोगों पर यादगार छाप छोड़ी। महिला मंडलों की कुल्लवी नाटी को देखकर कई सैलानियों भी थिरकते दिखे। इस भव्य नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन


नाटी के लिए उत्सुक महिलाएं दो घंटे पहले ही मनाली के माल रोड पर पहुंच गईं थीं। महिलाओं ने लाल धाठू व सफेद पट्टू के साथ कुल्लवी थिपू, चंद्रहार, चांपकली, चांदी कीचू ड़ियां, बाजू बंद, पायल तथा कंगन के साथ सामूहिक नाटी डाली। करीब एक घंटे तक चली भव्य नाटी को देखने के लिए मालरोड के साथ आसपास के भवनों में लोगों व सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।निर्णायक मंडल के सदस्य डा सरूत ठाकुर ने कहा कि नाटी में वामतट के 50 महिला मंडलों की 500 महिलाओं ने भाग लिया। उधर, मनाली विंटर कार्निवाल कमेटी मनाली के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों तटों में से किसी एक टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed