फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winner honoured in shimla

Shimla News: राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठा गोयल प्रथम

Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
winner honoured in shimla
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान-2025 के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में चेल्सी स्कूल शिमला की छात्रा कनिष्ठा गोयल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान सेंट एडवर्ड शिमला के अर्जुन और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीझड़ी की मन्नत ने हासिल किया। इसके अलावा आर्यही, कृतिका, अनन्या, गुंजन, आरव बैनर्जी, रिवाह शर्मा, कृतिका, हिमांशु, कनका और जतिन को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। ग्रुप-बी में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के वेदांश नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान प्रियांशी पंवार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग जिला सिरमौर और तीसरा स्थान पाइनग्रोव धर्मपुर के युवराज सिंह ने हासिल किया। अल्पना बंसल, हितेन वर्मा, ओज़िल आयर्स, सुमित सिंह, खुशबू, सन्ना तांटा, ओजस्वी, अंजलि कुमारी अनुषा शर्मा और दीपाली को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

एसजेवीएनएल के पर्सनल निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 12 जिलों से 2 लाख 23 हजार 917 बच्चों ने भाग लिया। इसमें करीब 4,825 स्कूलों की सहभागिता रही। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान पर 50 हजार रुपये, दूसरा स्थान पर 30 हजार और तीसरा स्थान 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई। इसके अलावा हर ग्रुप में 10 सांत्वना पुरस्कार दिए गए जोकि प्रति प्रतिभागी 7500 रुपये रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी को 2000 रुपये दिए गए। इसके साथ ही एलईडी बल्ब भी बच्चों को वितरित किए गए। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 11 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना भविष्य की मांग : कुलदीप पठानिया
मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि एसजेवीएन की उत्पत्ति हिमाचल प्रदेश में ही हुई है। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस निगम में इक्विटी के तौर पर हिस्सा डाला था और आज यह निगम नवरत्न कम्पनी के रूप में शामिल है। विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एसजेवीएन का योगदान अतुलनीय है। ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा संरक्षण बेहद जरूरी है। इन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि के विकल्पों का विस्तार करना होगा। हमारे देश में वेस्ट इंडस्ट्री पर काम नहीं हो रहा है जोकि हमारे देश के लिए चिंताजनक है। सरकारों को भी इस दिशा में भी कार्य करना होगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed