फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Will this year's gift Shimla ropeway : Virbhadra

इसी वर्ष मिलेगी शिमला को रोपवे की सौगात: वीरभद्र

Sat, 18 Apr 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Apr 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
Will this year's gift Shimla ropeway : Virbhadra

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अगले साल रोप वे से जाखू जाने की सुविधा मिल जाएगी। जाखू रोप वे का निर्माण कार्य इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अगले साल रोप वे से जाखू जाने की सुविधा मिल जाएगी। जाखू रोप वे का निर्माण कार्य इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को टुटीकंडी क्रासिंग में 11 मंजिला भवन के शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला शहर में वाहनों की भीड़भाड़ कम करने के दृष्टिगत टूटीकंडी बाईपास के समीप बहुमंजिला पार्किंग एवं वाणिज्यिक परिसर बनाया जा रहा है। परिसर के निर्माण पर 64.58 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग परिसर के निर्माण कार्य को दो वर्षों के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें 700 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस पार्किंग को रोप वे से जोधा निवास तक जोड़ा जाएगा

Will this year's gift Shimla ropeway : Virbhadra

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्किंग को रोप वे से जोधा निवास तक जोड़ा जाएगा। पर्यटकों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। इस स्थल में वाणिज्यिक परिसर एवं कार्यालयों के अलावा फूड कोर्ट, यात्री विश्राम कक्ष, सभी मंजिलों पर शौचालय सुविधायुक्त, डॉरमेट्री, निशक्तजनों के लिए शौचालय के अलावा यह पार्किंग परिसर अग्निशमन प्रणाली से सुसज्जित होगा।

पर्यटन विभाग 20 वर्षों के दृष्टिगत मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। इसमें पार्किंग सुविधाओं का विकास, सड़क किनारे अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर सीपीएस नंदलाल, प्रदेश पर्यटक विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन वीसी फारका, आयुक्त पर्यटन मिशन निदेशक मोहन चौहान, डीसी दिनेश मल्होत्रा और सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक मौजूद रहे।

पार्किंग का 50 फीसदी खर्च उठाएगी सरकार

Will this year's gift Shimla ropeway : Virbhadra

सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष में पार्किंग परियोजनाओं के व्यय का 50 प्रतिशत वहन करने के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटीकंडी बाईपास के पास बन रही यह पार्किंग परियोजना एशियन विकास बैंक की वित्तीय सहायता के साथ क्रियान्वित की जाएगी।

इसमें प्रदेश सरकार की भी सहभागिता होगी। परियोजना का क्रियान्वयन हिमाचल प्रदेश पर्यटक विकास बोर्ड द्वारा किया जाएगा। परिसर का निर्माण चंडीगढ़ की मेसर्स एएस एंटरप्राइज सैम इंडिया करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed