फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Will be able to do vocational courses in NEP through distance mode also

Shimla News: एनईपी में दूरवर्ती मोड से भी कर सकेंगे वोकेशनल कोर्स

Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Will be able to do vocational courses in NEP through distance mode also
एचपीयू में एनईपी लागू करने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

एनईपी इंप्लीमेंटशन कमेटी ने बैठक में रखेे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्ध कॉलेजों में एनईपी-2020 (नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी) को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू करने को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में चर्चा की गई। बैठक में रेगुलर यूजी डिग्री कोर्स के अलावा एनईपी को दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सीडीओई के छात्रों के लिए भी लागू कर एकरूपता लाने की वकालत की। इसमें दूरवर्ती मोड से डिग्री करने वाले छात्रों को इंटरर्नशिप की जगह एक वोकेशनल कोर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर पढ़ाए जाने पर सहमति बनी है।


विवि ने शिक्षा नीति को लागू करने के लिए एनईपी इंप्लीमेंटशन कमेटी गठित की है, बैठक में इसी कमेटी के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। कमेटी के अध्यक्ष अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शामिल सभी 15 सदस्यों ने अब तक की गई तैयारी पर संतोष जताया। कहा कि तैयारी सही दिशा में चल रही है। बैठक में यूजी डिग्री कोर्स के बनाए गए पाठ्यक्रम पर चर्चा हुई और इसे जमीनी स्तर पर लागू करने में आने वाली समस्याओं के समाधान निकाले गए। यूजी डिग्री कोर्स में बहुउद्देशीय एंट्री और एग्जिट की सुविधा के लिए सभी छात्रों को इंटर्नशिप, एप्रेंटशिप अनिवार्य किए जाने पर भी सहमति बनी। इससे कोई भी छात्र एक साल, दो साल का कोर्स पूरा करने पर अपनी सुविधा अनुरूप सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष प्रो. बीके शिवराम, पूर्व डीएस एवं समन्वयक प्रो. कुलभूषण चंदेल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed