फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Wildlife started reaching the city due to forest fire, Himalayan Saka in US club

शिमला: जंगलों में आग से शहर में पहुंचने लगे वन्य जीव, यूएस क्लब में हिमालयन साका

Sat, 14 May 2022 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 05:29 PM IST
सार

खलीनी के बाद यूएस क्लब के रिहायशी इलाके में शनिवार सुबह हिमालयन पाम सिवियट (साका) नजर आया। यह स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। एक भवन से सटे पेड़ पर बैठे इस जानवर को कुछ लोगों ने तेंदुआ समझ लिया।

विज्ञापन
Wildlife started reaching the city due to forest fire, Himalayan Saka in US club
हिमालयन पाम सिवियट (साका) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे जंगलों में भड़की आग से बचकर भाग रहे जंगली जानवर अब शहर के रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। खलीनी के बाद यूएस क्लब के रिहायशी इलाके में शनिवार सुबह हिमालयन पाम सिवियट (साका) नजर आया। यह स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।  एक भवन से सटे पेड़ पर बैठे इस जानवर को कुछ लोगों ने तेंदुआ समझ लिया। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली। लोगों ने तुरंत वन्यजीव को इसकी सूचना दी। लेकिन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों के अनुसार थोड़ी देर बाद पेड़ से उतरकर यह जानवर जंगल में गायब हो गया।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले भी इस क्षेत्र में पेड़ पर एक तेंदुए का शावक बैठा दिखाई दिया था जिसे बाद में वन्यजीव विभाग ने पकड़ लिया था। अब अचानक एक और जानवर पेड़ पर दिखने से लोग डर गए। हालांकि, बाद में जब इसकी पहचान हुई तो लोगों ने इसकी तस्वीरें कैद कर ली। बीते महीने खलीनी के झंझीड़ी में भी हिमालयन पाम सिवियट देवदार के पेड़ पर बैठा दिखाई दिया था। इसे देख स्कूली बच्चे सहम गए थे। शहर से सटे तारादेवी, संकटमोचन, चक्कर, ब्योलिया, मैहली, जुन्गा के ज्यादातर जंगल बीते एक महीने में आग से राख हो चुके हैं। आग से बचकर भागे जानवर अब शहर के रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed