फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Widow daughter-in-law bid farewell like daughter, Parents-in-law sets a unique example

विधवा बहू को बेटी की तरह डोली में किया विदा, सास-ससुर ने पेश की अनूठी मिसाल

Fri, 17 Jan 2020 05:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Widow daughter-in-law bid farewell like daughter, Parents-in-law sets a unique example
बहू को विदा करते सास-ससुर - फोटो : अमर उजाला

बेटे की मौत के डेढ़ साल के बाद सास-ससुर ने अपनी युवा बहू के हाथ पीले कर अपने गांव से ही उसकी डोली को विदा किया। अचानक हुए हादसे में घर का चिराग मां-बाप और युवा पत्नी को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया था।

विज्ञापन


हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल की रखोह पंचायत केसंतोषी देवी और ब्रह्मदास ने अपनी 31 वर्षीय बहू की शादी तय की और उसे डोली में बैठाकर उसके ससुराल तक पहुंचाया।
विज्ञापन


तमाम रस्मों को लड़की के सास-ससुर ने माता-पिता की तरह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार निभाया। गांव के मंदिर में सगे संबंधियों की उपस्थिति में बहू का विवाह करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शादी के चार वर्ष बाद युवा बेटे की हादसे में हो गई थी मौत

Widow daughter-in-law bid farewell like daughter, Parents-in-law sets a unique example

गौरतलब है कि शादी के चार वर्ष बाद ब्रह्मदास के युवा बेटे की एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने डेढ़ साल तक अपनी बहू को बेटी की तरह रखा और हमीरपुर जिले के चबूतरा गांव के नरेंद्र कुमार पुत्र फितूरी राम के साथ उसकी शादी तय की।

शुक्रवार को विवाह के मौके पर ब्रह्मदास और संतोषी देवी ने अपने घर में धाम का भी आयोजन किया। पूरे क्षेत्र में इस पावन कृत्य की प्रशंसा हो रही है। एसडीएम जफर इकबाल, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार दीनानाथ यादव, समाजसेवी नरेंद्र गुप्ता, ज्ञानचंद, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव विवाहित दंपती को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed