{"_id":"6504779efe8d226866061a3b","slug":"white-paper-accusing-former-jairam-government-of-financial-mismanagement-finalized-will-be-presented-in-the-h-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पूर्व जयराम सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए श्वेतपत्र को दिया अंतिम रूप, सदन में होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पूर्व जयराम सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए श्वेतपत्र को दिया अंतिम रूप, सदन में होगा पेश
Fri, 15 Sep 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:57 PM IST
सार
प्रदेश की सुक्खू सरकार पूर्व जयराम सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए श्वेतपत्र लाने जा रही है। इसके ड्राफ्ट को शुक्रवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में डेढ़ घंटे तक चली कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पूर्व जयराम सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए श्वेतपत्र लाने जा रही है। इसके ड्राफ्ट को शुक्रवार दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में डेढ़ घंटे तक चली कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। इससे संबंधित दस्तावेज मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंपे जाएंगे। वे इस श्वेतपत्र को सदन में पेश करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश की वित्तीय स्थिति कहां से चली और कहां पर पहुंच गई। इस सारे सफरनामे को लिखा जा रहा है। हिंदी और अंग्रेजी में इसके दस्तावेज छापे जाएंगे। संबंधित दस्तावेज मानसून सत्र के दौरान सदन के पटल पर रखे जाएंगे। मुकेश ने कहा कि यह गोपनीय दस्तावेज है। अभी इस बारे में कोई बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सदस्य के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों की बैठक में विधानसभा सत्र की बनेगी रणनीति : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास शिमला में प्रस्तावित कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुबह 18 सितंबर को विधानसभा सत्र की रणनीति बनेगी। इसमें राज्य सरकार विपक्ष के हर प्रश्न का उत्तर देगी। मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर बड़ी आपदा आई है, लेकिन भाजपा राजनीतिक मकसद से इसे मुद्दा बना रही है।
विज्ञापन