फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   White clay found in medicine made in Sirmaur, Himachal, immediate ban on sale

हिमाचल के सिरमौर में बनी दवा में मिली सफेद मिट्टी, बिक्री पर तत्काल रोक

Tue, 25 Aug 2020 12:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
White clay found in medicine made in Sirmaur, Himachal, immediate ban on sale
सांकेतिक तस्वीर

जीवनरक्षक दवाओं में शुमार हिमाचल के सिरमौर में बनी ए सिपेक्स-ओ का नमूना जांच में नकली पाया गया है। टेबलेट में सॉल्ट के बजाय सफेद मिट्टी (खड़िया) मिली है। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने शहर के विक्रेता/डीलर और दवा निर्माता कंपनी मेसर्स एपेक्स फार्मूलेशसं नयागांव को नोटिस देकर इस टेबलेट के स्टॉक की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही एक सप्ताह में जवाब भी मांगा है।

विज्ञापन


धड़ल्ले से बेची जा रही इस नकली दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर करने के लिए आयुक्त से अनुमति मांगी है। इस दवाई में सेफिक्जिम और ऑफ्लाक्जेसिन सॉल्ट रहता है, लेकिन जांच में इन दोनों सॉल्ट की मात्रा एक प्रतिशत भी नहीं मिली है। जांच प्रयोगशाला के राजकीय एनालिस्ट विनय कुमार ने टेबलेट को स्पूरियस (नकली) करार दिया है और दोनों ही सॉल्ट को निगेटिव बताया है। मेडिकल स्टोर पर इस टेबलेट की कीमत करीब 200 रुपये प्रति पत्ता (10 गोलियां) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed