{"_id":"5baf2f33867a557ff5671095","slug":"white-cement-plant-in-chamba-himachal-pradesh-and-poor-road-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद सीमेंट प्लांट में रोड़ा बनीं खस्ताहाल सड़कें, किसी कंपनी ने नहीं किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद सीमेंट प्लांट में रोड़ा बनीं खस्ताहाल सड़कें, किसी कंपनी ने नहीं किया आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा की खस्ताहाल सड़कें और ट्रक यूनियनों की मनमानी चंबा में स्थापित होने वाले सफेद सीमेंट प्लांट के लिए रोड़ा बन गई हैं। यही कारण है कि प्लांट के लिए आवेदन मांगने के बावजूद किसी भी औद्योगिक इकाई ने आवेदन ही नहीं किया।
विज्ञापन
अब सरकार नए सिरे से आवेदन मांगने की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले बड़े उद्योगों के इच्छा न जताने के बाद हुई समीक्षा में सामने आए कारणों को भी दूर करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ने एलान किया था कि चंबा में सफेद सीमेंट प्लांट स्थापित होगा। इससे न सिर्फ आसपास के क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगाें को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा। बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधि भी बढ़ेंगी। इसी को देखते हुए सरकार ने इकाई स्थापित कर चलाने के लिए आवेदन मांगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को अंतिम दिन तक एक भी औद्योगिक घराने ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद अनौपचारिक रूप से उद्योग विभाग के अधिकारियों ने वर्तमान में सीमेंट प्लांट संचालित करने वाले व्यापारियों से आवेदन न आने के कारण जानने के लिए संपर्क साधा।
नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि चंबा क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति की वजह से औद्योगिक घराने आगे नहीं बढ़ रहे। वहीं, ट्रक यूनियनों की वजह से हर सौ किलोमीटर पर प्रति बोरी करीब पचास रुपये रेट बढ़ जाते हैं। ऐसे में महंगी सीमेंट बनाना घाटे का ही सौदा रहेगा।
उद्योगपतियों से मिले फीडबैक के बाद अब विभागीय अधिकारी इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में हैं। प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान ने कहा कि उद्योगपतियों से कुछ फीडबैक मिला है। कोशिश की जाएगी कि उनकी समस्याओं को दूर किया जाए ताकि वह निवेश करने में हिचक न महसूस करें।