फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   White blanket of fog spread in Una city, people forced to shiver in cold

Una News: ऊना शहर में कोहरे की सफेद चादर बिछी, लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर

Fri, 19 Jan 2024 02:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

शहर में बीते पांच दिनों से सुबह-शाम कोहरा और दिन में अच्छी धूप खिल रही थी। जिससे लोगों को दिन में राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को फिर से शहर में घना कोहरा छा गया। 

विज्ञापन
White blanket of fog spread in Una city, people forced to shiver in cold
ऊना में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे के प्रकोप ने एक बार फिर ऊना मुख्यालय को घेर लिया है। शुक्रवार को ऊना मुख्यालय में कोहरे की सफेद चादर बिछी रही। इस बीच ऊना शहर के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में बीते पांच दिनों से सुबह-शाम कोहरा और दिन में अच्छी धूप खिल रही थी। जिससे लोगों को दिन में राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को फिर से शहर में घना कोहरा छा गया। सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया।  बिगड़े मौसम के बीच कार्यालय और अन्य कामकाज के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


लोग ठंड में ठिठुरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं, वाहन चालकों के लिए दिन में अंधेरे जैसे हालात बन गए। चालकों को वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान कुछ चौक-चौराहों पर दिन में भी स्ट्रीट लाइटें जलती नजर आईं। उधर, स्कूली बच्चों को भी स्कूल पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को स्वयं स्कूल छोड़ने पहुंचे। ऊना मुख्यालय और स्वां नदी से सटे क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप अधिक रहता है। हालांकि, कुछ जगहों जैसे अंब क्षेत्र में सुबह धुंध के बाद धूप भी खिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed