फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   While photography at Beas River Delhi's tourist shed in himachal

ब्यास नदी में फिर बड़ा हादसा, दिल्ली के दो पर्यटक बहे

Wed, 20 May 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Updated Wed, 20 May 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
While photography at Beas River Delhi's tourist shed in himachal

मनाली से वापस दिल्ली लौट रहे दो पर्यटक चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर पनारसा के समीप ब्यास नदी के किनारे फोटो खिंचवाते समय एक पर्यटक बह गया। वहीं दूसरे पर्यटक को ग्रामीणों की सहायता से बचा लिया गया।

विज्ञापन


बहे पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस रॉफ्ट की सहायता सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार देरशाम को मनाली से दिल्ली वापस लौट रहे कार में सवार चार पर्यटक पनारसा में रूके। जिसमें दो पर्यटक मकान नंबर-सात कंवर सिंह नगर दिल्ली-41 निवासी आशीष वर्मा (26) और उसका चाचा ईश्वर दास फोटो खिंचवाने के लिए ब्यास किनारे चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान ईश्वर लाल फिसल कर पानी में गिर गया। जिसे बचाने के लिए भतीजे आशीष वर्मा ने भी पानी में छलांग लगा दी। उसने अपने चाचा को पकड़ने की भरसक प्रयास किए, लेकिन वह असफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा को बचाने की कोशिश में बह गया आशीष

While photography at Beas River Delhi's tourist shed in himachal

पानी के तेज बहाव में आशीष वर्मा चंद मिनटों में ही गायब हो गया। ईश्वर वर्मा के चिल्लाने पर अन्य दो पर्यटक सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसे रस्सियों के सहारे ईश्वर वर्मा को बचाया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह पुलिस ने दो राफ्ट लेकर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
 
पुलिस थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बहे युवक को राफ्ट की मदद से तलाशा जा रहा है। लारजी डैम तक सर्च ऑपरेशन जारी है।

ब्यास में बहकर चला गई थी 24 छात्रों की जान

While photography at Beas River Delhi's tourist shed in himachal

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जून माह में हैदराबाद के 24 विद्यार्थी व एक टुअर ऑपरेटर ब्यास नदी किनारे फोटो खिंचवाने के लिए उतरे थे और पानी के तेज बहाव में बह गए थे। इस मामले से हिमाचल की नदियों के किनारे घूमने के लिए आने वाले सैलानियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे।

इसको देखते हुए सरकार ने नदी के किनारों पर चेतावनी चिन्ह भी लगवाए थे। मगर बावजूद इसके सैलानी इन चेतावनियों को दरकिनार कर नदी किनारे फोटोग्राफी के लिए उतर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed