कांग्रेस के नेता दी सफाई कहा..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल भाजपा जुब्बल-कोटखाई के नेताओं की बयानबाजी के पीछे पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा की ओछी राजनीति है। यह बात शिमला में मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने शिमला में पत्रकारवार्ता में कही।
रोहित ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र बरागटा कहते हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जुब्बल-कोटखाई पर 1600 करोड़ रुपये खर्च किए। ये कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। बरागटा हिसाब दें कि ये कहां खर्चे? उन्होंने चेताया कि नरेंद्र बरागटा उन पर व्यक्तिगत छींटाकशी छोड़ दें।
ऐसी बातें करेंगे तो बहुत सी बातें बाहर निकलेंगी। मामा, साले और ससुर साहब तो नरेंद्र बरागटा के भी हैं। उन्होंने कहा कि गुम्मा कार्टन फैक्टरी को बेचने में नियमों को दरकिनार किया गया है।
बरागटा काे विजिलेंस क्लीन चिट पर दी बधाई
खैर, इस मामले में विजिलेंस से बरागटा को क्लीन चिट मिली तो उन्हें वह मुबारकबाद देते हैं। नरेंद्र बरागटा के मंत्री रहते सड़क पर सेब सड़ता रहा। सड़े सेब की केंचुआ खाद बनाने का बागवानों के साथ मजाक किया गया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा के कहने पर भाजपा के कुछ नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। इसमें बताया गया कि उनके (रोहित ठाकुर) मामा की जमीन पर दीवार लगाई गई। वह स्पष्ट करते हैं कि इस सड़क के दो चरण ठियोग से खड़ापत्थर और खड़ापत्थर और खड़ापत्थर से रोहडू़ हैं।
जहां भी निजी भूमि है, वहां दीवार लग रही है। कुछ गलत कर रहे हैं तो उसकी जांच हो और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हो। यह बात वह गुम्मा कार्टन फैक्टरी पर अतिक्रमण के मामले में भी कह चुके हैं।