फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Western Tragopan population increased in great himalayan national park kullu Himachal Pradesh

Himachal News: विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जाजुराना का बढ़ा कुनबा, 4.48 हुई संख्या

Thu, 06 Jul 2023 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jul 2023 02:33 PM IST
सार

905.40 वर्ग किमी में फैले पार्क में जाजुराना समुद्रतल से करीब 2200 से 3200 मीटर की ऊंचाई पर रहता है। चार से छह मई तक पार्क प्रबंधक ने इसकी गणना की थी।

विज्ञापन
Western Tragopan population increased in great himalayan national park kullu Himachal Pradesh
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जाजुराना की गणना में जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में हिमाचल के राज्य पक्षी जाजुराना का कुनबा बढ़ा है। साल 2022 की तुलना में पार्क क्षेत्र में जाजुराना की उपस्थिति अधिक पाई गई। पार्क में 18 जगहों पर जाजुराना का वास है। इसमें से प्रत्येक वास में  2020 में जहां औसतन 3.11 जाजुराना थे। वहीं 2021 में 3.50, 2022 में 4.24 और इस साल बढ़कर प्रति वास 4.48 हो गई है।

विज्ञापन


इसका खुलासा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की गणना रिपोर्ट से हुआ है। पार्क प्रबंधन ने मई 2023 को जाजुराना की गणना की थी। 905.40 वर्ग किमी में फैले पार्क में जाजुराना समुद्रतल से करीब 2200 से 3200 मीटर की ऊंचाई पर रहता है। चार से छह मई तक पार्क प्रबंधक ने इसकी गणना की थी। इसमें स्थानीय टीमों के साथ इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी देहरादून के 50 भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु भी शामिल थे।
विज्ञापन


हिमालयन नेशनल पार्क में जाजुराना की गणना के लिए 18 टीमें बनाई थी और उन्होंने उनके मौजूद स्थलों पर जाकर इनकी गणना की थी। पार्क की अरण्यपाल मीरा शर्मा ने कहा कि गणना में जाजुराना की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि  पार्क में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है। जाजुराना की गणना अप्रैल और मई माह में की जाती है। जाजुराना अपने वास स्थान पर सुबह 4:00 से 6:00 बजे रोज आवाज देते हैं। इसी आवाज के आधार पर गणना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर हुई गणना
चार से छह मई तक हुई जाजुराना की गणना शाक्टी, होमखनी, लपाह तथा जीवानाला के पाशी, वाह, तीर्थन रेंज के रोला और भंडारा के अलग-अलग जगहों पर की गई। इसमें कीलमनाला, होमखनी, थानैन, शुगाड़नाला, खोडूथाच, बहली थाच, लंगम थाच, उपगेन, शिलट, संजत थाच, सरा थाच, खोरलीपोई, छोद्वार आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed