अफजल से जुड़े प्रदर्शन में लगा दी एचपीयू की फोटो, थाने पहुंचे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी प्रकरण के बाद जाधवपुर यूनिवर्सिटी में अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी को लेकर एक नामी साइट पर एचपीयू के एसएफआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की फोटो अपलोड कर दी गई है। पूरे देश भर में नजर आ रही इस फोटो को लेकर स्थानीय एसएफआई इकाई भड़क गई है।
एसएफआई का कहना है कि देश में चल रहे माहौल के चलते इससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया है। छात्र नेताओं ने साइट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया करने की मांग उठाई है। छात्र नेता ने कहा कि इस तस्वीर के कारण लोग उन्हें देशद्रोही की नजर से देख रहे हैं।
इस साइट पर एसएफआई के छात्र नेता और एससीए के पूर्व सचिव विक्रम कायथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में हिमाचल के सैकड़ों छात्र भी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया ये तस्वीर हिमाचल विवि में हुए एक पुराने प्रदर्शन की है।
शिमला के बालूगंज थाने में दी शिकायत
इस फोटो के साइट पर दिखाए जाने के बाद विक्रम कायथ और एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई के सचिव विपिन ने थाना बालुगंज में बुधवार को निजी वेबसाइट सेवा प्रदाता कंपनी खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
इन छात्र नेताओं ने आरोप लगाया है कि फोटो में उन्हें पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में अफ जल गुरू के समर्थन में नारेबाजी की कैप्शन के साथ दिखाया गया है। इसलिए कायथ ने इस पूरे मामले को लेकर मामला दर्ज कर पूरी छानबीन की जाए और निजी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस बारे में एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि यह मामला फोटो के मिसयूज का है। लिहाजा, इसमें कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है। यह मानहानि का केस है।