फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather will remain clear in Himachal Until 19 February, temperature rises by four degrees

हिमाचल: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, प्रदेश में इतने दिनों तक साफ रहेगा मौसम

Sat, 13 Feb 2021 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Weather will remain clear in Himachal Until 19 February, temperature rises by four degrees
पर्यटकों ने शिमला के मौसम का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शनिवार को मौसम ने करवट ली। देर शाम को 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। घाटी के निचले क्षेत्रों में सर्द हवाओं का दौर चलता रहा। इससे जिला कुल्लू के साथ जनजातीय जिला के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रोहतांग के अलावा मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, मांगण कोट, शेतीधार, हामटा पास, चंद्रखणी पास, शेगड़ी शकेरी पीक, शलीण धार, शिरघन तुंग पर ताजा हिमपात हुआ। उधर, अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 19 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  राजधानी शिमला में शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर-सुंदरनगर 23.2, कांगड़ा 22.6, सोलन 22.5, मंडी 22.3, भुंतर 21.0, नाहन-चंबा 20.1, धर्मशाला 18.6, मनाली 15.6, शिमला 15.1, कल्पा 14.8, डलहौजी 10.4, कुफरी 10.2 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, कल्पा 1.4, मनाली 2.4, सोलन 5.0, भुंतर 5.1, मंडी 6.1, ऊना 6.2, डलहौजी 6.3, शिमला 6.4, धर्मशाला 7.0, चंबा 7.1, हमीरपुर 9.1, बिलासपुर 9.0 और नाहन में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


लाहौल के लिए रविवार को होगा बस ट्रायल
उधर, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम रविवार को बस ट्रायल करेगा। जिसमें निगम के केलांग डिपो की बस सुबह सात बजकर 18 मिनट पर कुल्लू बस अड्डा से केलांग के लिए रवाना होगी। जबकि केलांग से दोबारा यही बस कुल्लू के लिए वापस भी आएगी। बस ट्रायल सफल रहा तो यह लाहौल वासियों के लिए राहत भरी खबर होगी। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि अटल टनल रोहतांग के खुल जाने के बाद लाहौल घाटी में सर्दी के दिनों में लाहौल-कुल्लू के बीच बस संचालन हो रहा है। जबकि निगम के अधिकारियों ने हवाला दिया है कि बस ट्रायल सफल रहने पर लाहौल-कुल्लू के बीच निगम की एक बस निरंतर चलेगी। बस सेवा नियमित रूप से चलने पर लोगों को टैक्सियों के महंगे सफर से भी निजात मिलेगी। केलांग डिपो क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि एचआरटीसी रविवार को कुल्लू से केलांग के लिए बस ट्रायल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed