फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: youth died by lightning strike snowfall in rohtang rain and hailstorm at many places

बिजली गिरने से युवक की मौत, रोहतांग में बर्फबारी, कई जगह बारिश-ओलावृष्टि

Sun, 09 May 2021 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 May 2021 08:00 PM IST
सार

रोहतांग में रविवार को भी ताजा बर्फबारी हुई। रामपुर की कई पंचायतों सहित सराज घाटी और दौलतपुर चौक में ओले गिरने से सेब, प्लम को नुकसान हुआ। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश हुई। उधर, सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र की लानाबांका पंचायत में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय सूरज नेपाल का रहने वाला था, जो यहां पर एक स्थानीय व्यक्ति की जमीन पर खेतीबाड़ी का काम करता था। 

विज्ञापन
weather update himachal: youth died by lightning strike snowfall in rohtang rain and hailstorm at many places
राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतांग में रविवार को भी ताजा बर्फबारी हुई। रामपुर की कई पंचायतों सहित सराज घाटी और दौलतपुर चौक में ओले गिरने से सेब, प्लम को नुकसान हुआ। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश हुई। उधर, सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र की लानाबांका पंचायत में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय सूरज नेपाल का रहने वाला था, जो यहां पर एक स्थानीय व्यक्ति की जमीन पर खेतीबाड़ी का काम करता था। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 11 से 13 मई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 15 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। रविवार दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने करवट बदली। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बंजार की सराज घाटी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


ओलों से मटर, लहसुन, गोभी, टमाटर को नुकसान हुआ। रामपुर उपमंडल के कई इलाकों में रविवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे भारी ओलावृष्टि हुई। सेब के बगीचों और सड़क पर ओलों से सफेद चादर बिछ गई। कांगड़ा जिले के कई हिस्सों में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली चली गई। जिला ऊना के दौलतपुर चौक में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में सोमवार को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शेष क्षेत्रों में सामान्य बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर    35.0
ऊना    34.7
हमीरपुर    33.8
नाहन    3.13
कांगड़ा    30.8
चंबा    28.2
भुंतर    26.8
धर्मशाला    25.4
शिमला    21.1
कल्पा    18.6
डलहौजी    18.0
केलांग    15.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed