फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather update himachal: Rainfall and snowfall expected in state, 24 percent less rain than normal recorded in February

मौसम: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, फरवरी महीने में सामान्य से 24 फीसदी कम बरसे बादल

Mon, 28 Feb 2022 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Feb 2022 09:32 PM IST
सार

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दो और तीन मार्च को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। चार मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
Weather update himachal: Rainfall and snowfall expected in state, 24 percent less rain than normal recorded in February
बर्फ से लकदक मनाली के ऊंचाई वाले इलाके। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दो और तीन मार्च को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। चार मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.8, बिलासपुर में 24.0, सुंदरनगर में 23.7, हमीरपुर में 23.1, कांगड़ा में 22.9, भुंतर में 22.4, धर्मशाला-सोलन में 22.0, चंबा में 20.9, शिमला में 14.8, कुफश्री में 11.3, कल्पा में 8.6 और केलांग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.7, कल्पा में माइनस 2.0, मनाली में माइनस 1.4, कुफरी में 0.6, भुंतर में 2.0, सुंदरनगर में 3.7, शिमला में 4.4 और धर्मशाला में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


प्रदेश में फरवरी के दौरान सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। एक से 28 फरवरी तक प्रदेश में 78.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 102.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन जिला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। जबकि चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल- स्पीति, शिमला और ऊना में सामान्य से कम बादल बरसे। सिरमौर जिला में सबसे अधिक सामान्य से 65 फीसदी, सोलन में 31, कुल्लू में 32, बिलासपुर में 11, मंडी में पांच फीसदी अधिक बारिश हुई। चंबा-हमीरपुर में सामान्य से 31 फीसदी, कांगड़ा में 32, किन्नौर में 55, लाहौल-स्पीति में 38, शिमला में चार और ऊना में सात फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, जनवरी 2022 में सामान्य से 92 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed