{"_id":"60478194b67fe4062f5dfe94","slug":"weather-update-himachal-rain-and-snowfall-forecast-till-14-march-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update: 14 मार्च तक मौसम खराब, कल बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update: 14 मार्च तक मौसम खराब, कल बारिश-बर्फबारी के आसार
Tue, 09 Mar 2021 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बुधवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार और वीरवार को अंधड़ का येलो अलर्ट है। 12 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को पूूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से प्रदेश में मौसम बदलेगा। बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 11 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 14 मार्च तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, कल्पा में शून्य, मनाली में 4.4, भुंतर में 7.0, मंडी में 7.1, कुफरी में 7.6, सोलन में 7.8, चंबा में 8.0, डलहौजी में 9.3, शिमला में 10.2, धर्मशाला में 10.8, ऊना में 11.4, कांगड़ा में 12.1, हमीरपुर में 12.8, बिलासपुर में 13. और नाहन में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन