फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: light rain and hailstorm in kullu kangra and chamba

हिमाचल में मौसम: कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, केलांग में हुई बूंदाबांदी, चोटियों पर गिरे फाहे

Wed, 13 Apr 2022 09:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Apr 2022 09:46 PM IST
सार

चंबा में बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। कुल्लू में बारिश होने से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में भी बुधवार शाम को ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
weather update himachal: light rain and hailstorm in kullu kangra and chamba
कुल्लू की खराहल घाटी में बिजली गिरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुल्लू के एक युवक ने अपने मोबाइल में बिजली गिरने के दृश्य को कैद किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

येलो अलर्ट के बीच बुधवार को कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी और केलांग में बूंदाबांदी हुई। वहीं रोहतांग दर्रा, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कुंजुम दर्रा समेत प्रदेश की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान है। 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


चंबा में बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। कुल्लू में बारिश होने से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में भी बुधवार शाम को ओलावृष्टि हुई। मौसम में बदलाव आने के बावजूद अधिकतम तापमान में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.7, बिलासपुर में 36.0, हमीरपुर में 35.4, कांगड़ा में 34.6, धर्मशाला में 33.2, सोलन में 32.5, चंबा में 32.4, शिमला में 27.4, डलहौजी में 22.1 और केलांग में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.4, धर्मशाला-ऊना में 20.2, कांगड़ा में 19.8, बिलासपुर में 19.5, हमीरपुर में 18.6, मंडी में 17.6, सुंदरनगर में 17.1, शिमला में 16.1, चंबा में 15.5, मनाली में 13.8, कल्पा में 7.2 और केलांग में 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed