{"_id":"572363284f1c1b5b1fa91616","slug":"weather-update-for-himachal-rainfall-from-2nd-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
दो से पांच मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर को बारिश होने मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में पड़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिली। शिमला के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की सूचना है।
विज्ञापन
उधर, दो से पांच मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दो मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.6, नाहन में 33.1, सोलन, भुंतर में 30, धर्र्मशाला में 30.8, सुंदरनगर में 33.9, मंडी में 32.4, हमीरपुर में 35.8, बिलासपुर में 36.5 और कांगड़ा में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन