{"_id":"fcf6f349b8027671717a2a51747e6fb6","slug":"weather-update-for-himachal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Jul 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में तीन अगस्त तक बादल बरसेंगे। बुधवार और वीरवार को कुछ स्थानों पर बारिश होगी लेकिन 31 जुलाई से तीन अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राहत भरी खबर बस इतनी है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को कांगड़ा जिले में अधिकतम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गग्गल में 101 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुजानपुर में 92, अंब में 86, गुलेर में 74, सरकाघाट में 65, पालमपुर में 56, नुरपूर में 50, गोहर में 48, नगरोटा सूरियां में 45 और धर्मशाला में 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में सर्वाधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस और मशोबरा में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उधर, अंब में बारिश ने जमकर कोहराम मचाया है। घरों में बरसाती पानी घुस गया है। देर रात हुई भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
बारिश के चलते ऊना मार्ग पर एलआईसी कार्यालय के पास करीब आधा दर्जन घरों में चार-चार फुट तक पानी घुस गया। अंब के तहसीलदार रामेश्वर दास का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वां नदी सहित अन्य सहायक खड्डों का जलस्तर भी बढ़ गया है।