फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather today: snowfall and rainfall prediction for two days in himachal pradesh, western disturbance

हिमाचल में दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 09 Nov 2020 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
weather today: snowfall and rainfall prediction for two days in himachal pradesh, western disturbance
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुससर प्रदेश में 13 से 15 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 12 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम में आ रहे इस बदलाव के चलते तापमान में कमी दर्ज होने के आसार है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई।

विज्ञापन


प्रदेश का अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, बिलासपुर में 27.0, हमीरपुर में 26.8, सोलन में 26.5, कांगडा में 26.1, भुंतर में 26.0, सुंदरनगर में 25.7, मंडी में 25.0, नाहन में 24.7, चंबा में 23.9, धर्मशाला में 20.2, शिमला में 20.0, कल्पा में 18.2 डलहौजी में 12.9 और केलांग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को मनाली में न्यूनतम तापमान 1.6, कल्पा में 3.0, मंडी में 5.1, सोलन में 5.7, भुंतर में 4.8, सुंदरनगर में 5.9, शिमला में 9.0 और धर्मशाला में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed