{"_id":"662177f1a9d7f6d7bf003177","slug":"weather-report-yellow-alert-for-rain-and-thunderstorm-today-in-himachal-pradesh-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report : हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट बेअसर, आज बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report : हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट बेअसर, आज बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट
Fri, 19 Apr 2024 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:14 AM IST
सार
शुक्रवार को कई जगह बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को ऑरेंज अलर्ट बेअसर रहा। प्रदेशभर में धूप खिलने से 10 शहरों में पारा 30 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को कई जगह बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद अभी तक ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। बीते साल 17 अप्रैल को ऊना में अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज हुआ था। हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, धर्मशाला और शिमला का अधिकतम पारा भी अभी सामान्य से कम चल रहा है। उधर, बृहस्पतिवार को राजधानी शिमला समेत हिमाचल के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उच्च पर्वतीय जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट का असर नहीं दिखा। हालांकि शिमला में शाम के समय हल्के बादल छा गए।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 अप्रैल को भी प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है। 23 और 24 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 4.2, केलांग में 4.1, मनाली में 6.7, कल्पा में 7.6, कुफरी में 9.9, डलहौजी में 10.6, शिमला में 12.6, भुंतर में 13.2, सोलन में 12.0, मंडी में 15.1, धर्मशाला में 16.9, कांगड़ा में 17.5, बिलासपुर में 16.8, हमीरपुर में 15.9, चंबा में 16.6 और नाहन में 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र और अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 36.2
बिलासपुर 35.2
ऊना 34.8
बरठी 33.0
हमीरपुर 31.5
मंडी 31.4
नाहन 30.8
सोलन 30.5
सुंदरनगर 30.4
कांगड़ा 30.2
धर्मशाला 27.3
शिमला 24.3
चंबा 23.8
मनाली 19.1
कल्पा 18.2
केलांग 13.4