{"_id":"699bdbe33e506cc09d0ea093","slug":"weather-in-himachal-pradesh-will-remain-dry-till-28-february-know-the-complete-update-in-detail-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पूरी अपडेट विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पूरी अपडेट विस्तार से
Mon, 23 Feb 2026 10:17 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:17 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। जानें पूरी अपडेट...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि कुल्लू के निचले इलाकों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। इसके बाद 28 फरवरी तक अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ताबो में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस और ऊना में अधिकतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन