फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather: Himachal receives the least rain in March after 14 years

मौसम की बेरुखी: हिमाचल में 14 साल बाद मार्च में सबसे कम बरसे बादल

Fri, 01 Apr 2022 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Apr 2022 11:21 AM IST
सार

मार्च के दौरान प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2008 में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश मार्च में रिकॉर्ड हुई थी। अभी तक वर्ष 2004 के दौरान सबसे कम सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
Weather: Himachal receives the least rain in March after 14 years
मार्च में सबसे कम बादल बरसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 14 साल बाद मार्च में सबसे कम बादल बरसे हैं। मार्च में केलांग, कांगड़ा, धर्मशाला, सोलन, मनाली और शिमला में गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। चार अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मार्च के दौरान प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2008 में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश मार्च में  दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


अभी तक वर्ष 2004 के दौरान सबसे कम सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने की संभावना जताई है। मैदानी जिलों में दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्र भी अब पूरी तरह से तपने लगे हैं। गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.5, हमीरपुर में 35.6, सुंदरनगर में 35.0, कांगड़ा में 34.4, सोलन में 33.2, धर्मशाला में 33.0, भुंतर में 32.4, चंबा में 32.1, नाहन में 31.9, मनाली में 25.0, शिमला में 24.9, डलहौजी में 21.1, कल्पा में 20.9 और केलांग में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान
शहर                   नया रिकॉर्ड                                     पुराना रिकॉर्ड
केलांग            17.9 डिग्री (30 मार्च 2022)            17.5 डिग्री (31 मार्च 2018)
कांगड़ा            34.8 डिग्री (30 मार्च 2022)            34.1 डिग्री (31 मार्च 2017)
सोलन            33.1 डिग्री (30 मार्च 2022)            33.0 डिग्री (30 मार्च 2021)
धर्मशाला        33.2 डिग्री (29 मार्च 2022)            31.6 डिग्री (29 मार्च 2010)
मनाली            27.5 डिग्री (22 मार्च 2022)            27.0 डिग्री (17 मार्च 2004)

न्यूनतम तापमान
शहर                नया रिकॉर्ड                                     पुराना रिकॉर्ड
शिमला            18.0 डिग्री (17 मार्च 2022)            16.5 डिग्री (22 मार्च 2010)
कांगड़ा            19.5 डिग्री (18 मार्च 2022)            19.4 डिग्री (20 मार्च 2012)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed