{"_id":"58f222494f1c1bbd4ccf6150","slug":"weather-forecast-rain-in-himachal-from-19-to-21-april-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश में तीन दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश में तीन दिन बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में 19 से 21 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में तीन दिनों के दौरान मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है। प्रदेश में 18 अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4, धर्मशाला में 30.4, नाहन में 33.3, सोलन में 31.2, सुंदरनगर में 34.2, भुंतर में 32.6, कल्पा में 21.6, चंबा में 32.5, हमीरपुर-बिलासपुर में 35.6, मंडी में 32.9 और कांगड़ा में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन