फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather forecast: Monsoon may be depart from Himachal pradesh this week

हिमाचल से इस सप्ताह विदा हो सकता है मानसून, सोलन में झमाझम बारिश, ननखड़ी में बरसे ओले

Tue, 22 Sep 2020 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन/ननखड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सोलन/ननखड़ी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
weather forecast: Monsoon may be depart from Himachal pradesh this week
सोलन में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

इस सप्ताह के अंत तक देवभूमि हिमाचल से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोलन जिला में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे झमाझम बारिश हुई है। सड़क किनारे बैठे छोटे कारोबारियों को सामान समेटने तक का समय नहीं मिला। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। हालांकि, लंबे अंतराल के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। सूखे खेत भी तर हो गए हैं। किसानों को अगली फसलों की बुआई के लिए नमी मिल गई है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, शिमला जिला के ननखड़ी के बेती गांव में शाम के समय ओलावृष्टि से सेब की 80 फीसदी फसल बरबाद हो गई है। तैयार सेब पर ओले गिरने से फलों में दाग पड़ गए हैं। राजधानी शिमला में भी दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना            37.0
कांगड़ा         34.1
बिलासपुर    34.0
हमीरपुर     33.8
भुंतर         33.4
सुंदरनगर     32.9
चंबा         31.7
सोलन        31.2
धर्मशाला    28.6
शिमला        24.1
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed