{"_id":"58d61e344f1c1bfc2f1a233d","slug":"weather-forecast-for-himachal-for-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बढ़ने लगेगा पारा, पढ़िए अगले पांच दिन के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बढ़ने लगेगा पारा, पढ़िए अगले पांच दिन के मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते चार दिनों से प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम केंद्र शिमला ने 30 मार्च तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
यानि अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्घि होगी। मैदानी इलाकों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, शिमला में 22.7, सुंदरनगर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, भुंतर में 28.5, कल्पा में 16.4, धर्मशाला में 25.4, नाहन में 29.2, सोलन में 28.2, मंडी में 23.8, कांगड़ा में 31.3, मनाली में 17.8, हमीरपुर में 32.8 और बिलासपुर में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन