{"_id":"6934848bac4b5ba6500586df","slug":"weather-deteriorates-in-himachal-chances-of-rain-and-snowfall-today-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी इलाकों में जमने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी इलाकों में जमने लगा पानी
Sun, 07 Dec 2025 09:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:50 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच शिमला के कोटखाई में नल से बहता पानी शीशे की तरह जम गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल में शनिवार को मौसम के रुख में बदलाव आया। सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश क्षेत्राें में बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट जारी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में पानी जमने लगा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में घना व मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। इससे यातायात प्रभावित होने और दृश्यता घटने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार से अगले सात दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में दो दिनों तक बादल आने के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मनाली-लेह मार्ग पर सात दिसंबर तक वाहन जा सकेंगे। इसके बाद सामरिक महत्व का यह मार्ग बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
कहां कितना रहा न्यूनतम पारा
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, सुंदरनगर में 2.0, भुंतर में 1.5, कल्पा में -0.6, धर्मशाला में 6.0, ऊना 5.9, नाहन 10.3, सोलन 3.0, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 3.2, कुकुमसेरी में -5.6, रिकांगपियो में 2.1 और ताबो में -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन