{"_id":"62b2fb40cee0bb5dc952f038","slug":"weather-clear-for-four-days-in-himachal-know-the-temperature-of-major-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल में 25 जून तक मौसम साफ, जानें प्रमुख शहरों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल में 25 जून तक मौसम साफ, जानें प्रमुख शहरों का तापमान
Wed, 22 Jun 2022 05:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:25 PM IST
सार
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 25 जून तक मौसम साफ रहेगा। 26 जून से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 25 जून तक पारे में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। उधर, मंगलवार रात को डलहौजी में सबसे अधिक 99 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चंबा, सलूणी, ऊना, धर्मशाला, रामपुर, कांगड़ा, मनाली, देहरा गोपीपुर, तीसा, बंगाणा, पालमपुर और केलांग में भी बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
चंबा में भारी बारिश से नाले में बही बाइक
चंबा जिले में मंगलवार आधी रात को हुई भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया। कुपाड़ी और चाहला में लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से जहां वाहन मलबे में दब गए वहीं भूस्खलन के कारण एनएच समेत जिले की 31 सड़कों पर यातायात बंद रहा। भारी बारिश के कारण भरमौर-पठानकोट एनएच पर चाहला के पास नाले में बह कर आए मलबे में एक बाइक दब गई जबकि एनएच किनारे स्थित दुकानों में मलबा घुसने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो वे दुकानों के आगे और भीतर कीचड़ देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
तापमान अधिकतम(डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र तापमान
नाहन 33.8
ऊना 33.8
बिलासपुर 32.8
हमीरपुर 30.7
कांगड़ा 30.5
सोलन 29.8
धर्मशाला 28.0
चंबा 26.3
कल्पा 23.0
शिमला 21.8
केलांग 19.3
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.1, सुंदरनगर 17.6, भुंतर 16.1, कल्पा 8.3, धर्मशाला 17.2, ऊना 18.2, नाहन 22.0, केलांग 6.1, पालमपुर 16.5, सोलन 16.7, मनाली 11.8, कांगड़ा 20.4, मंडी 18.9, बिलासपुर 18.5, हमीरपुर 20.3, चंबा 16.9, डलहौजी 11.8, कुफरी 12.7, रिकांगपिओ 12.3, धौलाकुआं 21.2, बरठीं 20.2, जुब्बड़हट्टी 18.3 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन