फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water will be available at 10 thousand feet in Lahaul with anti-freeze technology, Action plan ready

कार्य योजना तैयार: लाहौल में एंटी फ्रीज तकनीक से 10 हजार फीट पर मिलेगा पानी

Fri, 24 Dec 2021 04:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Dec 2021 04:40 PM IST
सार

जल शक्ति विभाग कड़ाके की ठंड में 24 घंटे लोगों को पानी मुहैया करवाएगा। विभाग ने माइनस तापमान में भी केलांग में पेयजल आपूर्ति की कार्य योजना तैयार कर दी है। इसकी मार्च 2022 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Water will be available at 10 thousand feet in Lahaul with anti-freeze technology, Action plan ready
लाहौल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और यूरोपीय देशों की तर्ज पर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में समुद्रतल से 10 हजार 400 मीटर ऊंचाई पर स्थित केलांग में एंटी फ्रीज तकनीक के इस्तेमाल से लोगों को पानी मिलेगा। जल शक्ति विभाग कड़ाके की ठंड में 24 घंटे लोगों को पानी मुहैया करवाएगा। विभाग ने माइनस तापमान में भी केलांग में पेयजल आपूर्ति की कार्य योजना तैयार कर दी है। इसकी मार्च 2022 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस पर 13.78 करोड़ की राशि खर्च होनी है। उपायुक्त नीरज कुमार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी इसी लक्ष्य के तहत निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। बता दें कि 11 हजार 400 मीटर ऊंचाई पर स्थित केलांग में विशेष तौर से सर्दियों के मौसम में पानी जमने की वजह से लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ता है। अब योजना में एंटी फ्रीज वाटर सप्लाई सिस्टम की सुविधा मुहैया करने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


जमीन से चार फीट नीचे बिछेगी पाइपलाइन
इस तकनीक में पेयजल आपूर्ति के पाइप नेटवर्क को जमीन से नीचे करीब 4 फीट की गहराई में बिछाया जाएगा। एंटी फ्रीज तकनीक के अन्य पहलुओं का भी इसमें समावेश होगा। पाइप इंसुलेटेड होने के कारण गर्मी को बनाए रखने में मदद करेगी। इसके चलते पानी पाइप के भीतर नहीं जमेगा और उपभोक्ताओं को माइनस तापमान में भी पानी की सहूलियत मिलेगी। इस योजना के फलीभूत होने पर इस मॉडल को घाटी के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


होटल, रेस्तरां के लिए भी मददगार होगी साबित
बीते कुछ सालों में केलांग में पर्यटन ने भी काफी विस्तार लिया है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति योजना होटल, रेस्तरां और होम स्टे संचालकों के लिए मददगार साबित होगी। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि पाइप नेटवर्क को करीब 4 फीट की गहराई में बिछाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना को तय समय पर पूरा करेंगे के दिए निर्देश: मारकंडा
जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश की तर्ज पर केलांग में एंटी फ्रीज तकनीक के इस्तेमाल से लोगों पानी मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग को महत्वाकांक्षी योजना को तय समय में करने के निर्देश दिए हैं। इसके सफल होने के बाद अन्य क्षेत्रों में तकनीक का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed